उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-राष्ट्रीय रामायण मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी सुर लहरियों से मेला प्रागंण को राम की भक्ति से सराबोर कर दिया। इसके बाद गुवाहाटी से आये शात्रीय केन्द्र के कलाकारों द्वारा श्री राम विजय का नृत्याभिनय प्रस्तुत किया गया। आकाशवाणी इलाहाबाद के कलाकारों ने लोक संगीत और लोकनाट्यःनौटंकी प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मऊरानीपुर के रामाधीन आर्य और साथियों ने अपने भजन से दर्शकों की वाहवाही बटोरी। अंत में वृंदावन से पधारे ख्यातिलब्ध रसाचार्य देवकी नंदन शर्मा की मंडली ने भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं का जीवंत अभिनय किया। रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार करवरिया ने मेले में आये हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर चित्रकूटधाम नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती नीलम करवरिया, भालेन्दु सिंह एड0, प्रद्युम्न कुमार दुबे (लालू भैया), राजाबाबू पाण्डेय, शिवमंगल शास्त्री, मोहम्मद युसूफ सिद्दीकी, कलीमुद्दीन बेग, घनश्याम अवस्थी, हरिप्रसाद दुबे अयोध्या, ज्ञानचन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र मोहन त्रिपाठी, मनोज मोहन गर्ग, प्रिंस करवरिया, मो0 इम्तियाज, राजेन्द्र राम, नत्थू प्रसाद सोनकर, माधव बंसल आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.