राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश :चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने चोरी की घटना का 24 घण्टे में अनावरण कर एक चोर को दो कटर मशीन के साथ गिरफ्तार किया।
छेछरिहा बुजुर्ग निवासी अमित कुमार ने कोतवाली कर्वी में सूचना दी कि बीती 14 जुलाई को अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर दीवार कटर मशीन चोरी कर ले गये। इस सूचना पर कोतवाली कर्वी में मुकदमा बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। रविवार को विवेचना के दौरान चैकी प्रभारी रगौली जेल श्याम देव सिंह एवं उनकी टीम द्वारा मिथलेश कुमार पटेल पुत्र राम प्रताप निवासी छेछरिहा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से दो कटर मशीन बरामद की गई। आरोपी के कब्जे से चोरी के सामान की बदामदगी के आधार पर मुकदमें में बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी शिवपूजन, संजय पाल आदि मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.