डलमऊ पुलिस की मेहनत सफल हुई युवक की हत्या कर लाश को छुपाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) डलमऊ / रायबरेली।। बीते दिनों 25 फरवरी को रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंगा के किनारे गुरुदीन के पुरवा गांव में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से युवक की हत्या में इस्तेमाल क्लच वायर बरामद कर लिया। मृतक युवक कि हत्या गिरफ्तार अभियुक्तों ने प्रेम प्रसंग के चलते की थी। गिरफ्तार अशोक कुमार ने मृतक प्रांशु की हत्या के लिए पिंटू जोशी को सुपारी दी थी। जिसके चलते पिंटू ने अपने साथी पप्पू व राजकुमार के साथ मिलकर प्रांशु की हत्या को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार आरोपी अशोक कुमार जोकि मृतक के गांव शेरन्दाजपुर का निवासी है और डलमऊ क्षेत्र के एक शराब के ठेके पर काम करता है और वही की एक महिला के यंहा उसका आना जाना था।उसी महिला के घर पर मृतक प्रांशु का भी आना जाना शुरू हो गया।जिससे मृतक व अशोक के बीच विवाद भी हुआ। इसी बीच आरोपी का एक्सीडेंट हो गया और उसकी एक टांग टूट गई।इस सबसे नाराज अशोक कुमार ने टिकैतगंज के पिंटू जोशी को 25 हजार रुपये में मृतक को ठिकाने लगाने का सौदा किया और आधे पैसे भी दे दिए। 24 फरवरी की रात को मृतक को इन लोगो ने अशोक के शराब के ठेके पर बुलाया और वही पर क्लच वायर से उसका गला कसकर उसकी हत्या कर दी और बाइक पर शव को रखकर गंगा के किनारे ठिकाने लगा दिया।इसमें पिंटू का साथ उसके साथी पप्पू जोशी व राजकुमार ने भी दिया।पुलिस ने अशोक कुमार पुत्र राजेंद्र ग्राम शेरन्दाजगंज थाना डलमऊ रायबरेली, पिंटू जोशी पुत्र धुन्नी जोशी ग्राम टिकैट गंज थाना डलमऊ, पप्पू जोशी पुत्र राम लखन जोशी ग्राम उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से क्लच वायर भी बरामद कर लिया वही इनका एक साथी राजकुमार पुत्र अज्ञात ग्राम भीमगंज थाना डलमऊ फरार हो गया जिसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक – श्री राम, उप निरीक्षक – आशीष तिवारी, रमेशचंद्र जायसवाल, आरक्षी- शिवचरण, गौरव यादव, विष्णु पाल, विजय कुमार, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी दैनिक कर्म भूमी
जिला ब्यूरो चीफ श्रवण कुमार सरेनी रायबरेली