उत्तरप्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) डलमऊ रायबरेली।
नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ के अथक प्रयास से नगर में निराश्रित महिला विधवाओं के लिए 131 पेंशन शासन द्वारा स्वीकृत कर दी गई है। श्री गौड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि निराश्रित महिलाओं के घर घर जाकर महिलाओं के फार्म भरवाए गए थे। तहसील स्तरीय जांच के उपरांत समाज कल्याण विभाग द्वारा 131 निराश्रित पेंशन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसमें लाभार्थियों को जल्द से जल्द पेंशन का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। श्री गौड़ ने कहा कि नगर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना एवं छोटी सी छोटी जन समस्याओं का निराकरण करना हमारी पहली प्राथमिकता में है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं समाज कल्याण मंत्री,जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना एवं समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लिपिक शोहराब अली, शुभम गौड़,विनोद निषाद, शिव प्रसाद साहू,मोहम्मद जावेद,दिलीप मिश्रा, मनोज पांडेय,पुकुन शुक्ला, सतीश जायसवाल, सुशील गुप्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हिंदी दैनिक कर्म भूमी
जिला ब्यूरो चीफ श्रवण कुमार सरेनी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.