राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर
अंबेडकर नगर में भारतीय जन संगठन द्वारा चलाए जा रहे हैं निशुल्क शिक्षा अभियान के तहत गरीब बच्चों के साथ-साथ गरीब बच्चियों और गरीबों के इलाज का खर्चा उठाया जाता है। निशुल्क शिक्षा के तहत लाइफ टाइम चिल्ड्रेन एकेडमी में 10 गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। जिन्हें भारतीय जन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियांशु उर्फ बंटी सिंह ने पेंसिल किताब और अन्य शिक्षा उपयोगी सामग्री दिए। बातचीत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंटी सिंह ने बताया कि संगठन का मूल उद्देश्य अधिक से अधिक गरीब बच्चों और बच्चियों को जरूरी शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लोगों से थोड़ा-थोड़ा चंदा लेकर गरीब बच्चों और अन्य समाज में कहीं भी जैसा जरूरत होता है वहां हम लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रयास करते हैं।
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.