तेज रफ्तार लोडर ने 8 वर्षीय बच्चे को किया घायल

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) रायबरेली। गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र की सीमा के अंतर्गत चंद्रावल मजरे भीतरगांव में बस से उतरते ही अचानक एक 8 वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर ने टक्कर मार दिया। घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चा अपनी मां के साथ अपने ननिहाल मामा की शादी में गया था। वहां से गुरबख्श गंज चौराहे से बस पर बैठकर अपने गांव चंद्रावल वापस आया था। बस से उतरते ही सड़क पार करते समय अचानक दुर्घटना हो गई। जिसमें उसकी जान चली गई।

विकास 8 वर्ष पुत्र पुत्तीलाल गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रावल गांव का रहने वाला था। एक रोज पहले वह अपनी मां रामरानी के साथ अपने ननिहाल गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र की सीमा में स्थित बींझगांव गया था। वहां उसके मामा की शादी थी। मामा की बारात से वापस आने के बाद वह अपनी मां के साथ अपने गांव वापस लौटने के लिए गुरबख्शगंज चौराहे से बस पर बैठा था। जैसे ही बस खीरों- रायबरेली मुख्य मार्ग पर उसके गांव के नजदीक रुकी। वह बस से उतर कर अपने गांव की ओर जाने के लिए सड़क पार करने लगा। तभी सामने से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर उसे जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला। दुर्घटना में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया की घटना की जानकारी हुई है, तहरीर मिलने पर जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी दैनिक कर्म भूमी
जिला ब्यूरो चीफ श्रवण कुमार सरेनी रायबरेली