उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) डलमऊ रायबरेली। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को समस्या गिनाई। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवाहन पर किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी आंदोलन रत्न है।कांग्रेसियों ने ग्राम पंचायत स्तर से अधिक से अधिक किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं एवं समाधान हेतु मांग पत्र भरवाए गए हैं।कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को गिनाते हुए उपजिलाधिकारी को बताया कि किसानों की सबसे प्रमुख समस्या छुट्टा जानवरों द्वारा फसलों की बर्बादी है। पिछले तीन-चार वर्षों में कृषि लागत कई गुना बढ़ी,वही पिछले 3 सालों से गन्ना के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है ना ही समय से भुगतान हो रहा है गन्ना किसान बेहद परेशान हैं। ऐसा ही हाल अन्य किसानों का भी है। लागत और फसलों के दाम में भारी अंतर के चलते किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। सरकार कर्जमाफी के वादे को अमल नहीं कर रही है। फल सब्जी के रखरखाव की सरकारी व्यवस्था ना होने के चलते फसलों का बड़ा हिस्सा नष्ट हो जाता है तो वहीं निजी कोल्ड स्टोरेज गोदाम में रखने से आमदनी का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है। आपदाओं के चलते किसानों को भारी नुकसान होता है लेकिन फसल बीमा के नाम पर बहुत ही कम किसानों को लाभ मिल पाता है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, आशीष सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप बाजपेई पूर्व विधायक अशोक सिंह मोहम्मद जावेद, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह गुड्डू श्रीवास्तव, गुरबख्श सिंह बख्शी, नन्हे सिंह, शिव गणेश साहू, पिंटू, मोहम्मद बबलू, गुड्डू अंसारी सहित सैकड़ों कांग्रेसियों का जमावड़ा लगा रहा।
हिंदी दैनिक कर्म भूमी
जिला ब्यूरो चीफ श्रवण कुमार सरेनी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.