बच्चो ने लहराया परचम,पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गहमरी के भतीजा अर्पित और भतीजी मुस्कान का बीकॉम परीक्षा परिणाम प्रथम स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया।बताते चले ये पुत्र और पुत्री संतोष गहमरी के छोटे भाई सत्यदेव सिंह बब्लू गहमरी के है।इस उपलब्धि पर पूर्व कैबिनेट मंत्री(विधयाक) ओम प्रकाश सिंह ने फोन से वार्ता करते हुए दोनों बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेहनत आपके कठिन परिश्रम और लगन का प्रतिफल है।ऐसे ही परिश्रम लगन और धैर्य के साथ आप जीवन की हर परीक्षा में सफल हो यही कामना है।वही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों बच्चों का आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दिए।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर