उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। पवन तनय धाम, पी रोड में सर्व कल्याण की भावना के साथ इस माह का भव्य सार्वजनिक रुद्राभिषेक श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व धर्म प्रसार जन कल्याण समिति के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री ने किया।भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न हुआ,जिसमें नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त सम्मिलित हुए। रुद्राभिषेक के पश्चात विधिवत आरती का आयोजन हुआ,जिसमें उपस्थित सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।इस अवसर पर पंडित सुशील कुमार मिश्रा,पार्षद विवेक शर्मा,सुरेन्द्र तिवारी, अखिलेश तिवारी,अवनीश तिवारी,अनुराग तिवारी, भूपेन्द्र सहाय,अमित शुक्ला, अजय तिवारी सहित धर्म प्रसार जन कल्याण समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।आयोजन के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना,आपसी सद्भाव और सर्व कल्याण की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। समिति ने भविष्य में इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.