ज़रूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े, चेहरों पर लौटी मुस्कान

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बीच सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए धर्म प्रसार जन कल्याण समिति, कानपुर ने गीता पार्क रेलवे लाइन बस्ती क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस मानवीय पहल से ठंड में ठिठुर रहे लोगों को राहत मिली और उनके चेहरों पर सुकून भरी मुस्कान दिखाई दी।कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में जाकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों तक गर्म कपड़े पहुंचाए। ठंड से कांपते हाथ जब गर्म कपड़े थामे तो भावनाएँ भी गुनगुनाने लगीं।

संस्था के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री ने बताया कि “समाज के कमजोर वर्ग की सेवा ही हमारा धर्म है। आवश्यकता के समय सबसे पहले उनकी मदद पहुँचना ही हमारा लक्ष्य है।उन्होंने बताया कि यह अभियान वर्षों से निरंतर चल रहा है और आगे और बड़े स्तर पर किया जाएगा।स्थानीय नागरिकों ने भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। कार्यक्रम में शिक्षिका नैंसी वर्मा, पार्षद विवेक शर्मा, पं० सुशील कुमार मिश्रा,अखिलेश तिवारी,अवनीश तिवारी,अनुरांग तिवारी,भूपेंद्र सहाय,संदीप श्रीवास्तव, अमित शुक्ला,सुजीत,कृष्ण समेत संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।समिति ने शीतकालीन मौसम के दौरान और भी इलाकों में जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े व अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने का संकल्प लिया है।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर