उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट जिले में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। कर्वी तहसील की ग्राम पंचायत अकबरपुर के रामपुमाफी रोड में दबंगों द्वारा ग्राम सभा की खाद गड्ढे की जमीन पर झोपड़ियां बनाकर कब्जा किया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग खुलेआम सरकारी जमीन पर झोपड़ी खड़ी कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। मामले की जानकारी लेखपाल को दिए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो सरकारी जमीन पर कब्जे का यह सिलसिला और बढ़ सकता है। वहीं, इस पूरे मामले में तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागता है और ग्राम सभा की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाता है।
रिपोर्टर पंकज सिंह राणा चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.