उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर शम्सी प्रीमियर लीग सीजन-13 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ओईएफ ग्राउंड पर शम्सी पैराडाइज और शम्सी सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मुकाबले में शम्सी पैराडाइज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली शम्सी सुपर किंग्स की टीम 25 ओवर में नौ विकेट खोकर मात्र 110 रन ही बना सकी। पैराडाइज की ओर से मोहम्मद अफज़ल ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।लक्ष्य का पीछा करने उतरी शम्सी पैराडाइज की टीम ने 17.5 ओवर में छह विकेट खोकर 111 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत में टीम के बल्लेबाजों ने संयमित प्रदर्शन किया। शानदार गेंदबाजी के लिए मोहम्मद अफज़ल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।आयोजक साहिल रहमान ने बताया कि शम्सी प्रीमियर लीग सीजन-13 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 8 फरवरी को ओईएफ-ए ग्राउंड पर शम्सी फाल्कन्स और शम्सी स्पोर्टिंग के बीच खेला जाएगा।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.