उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि);समस्त सम्मानित बंधुओं को सूचित किया जाता है कि इस कलिकाल के साक्षात देवता अनंत बलवंत हनुमंत लाल जी का प्राकट्योत्सव 2 अप्रैल 2026 को है। इस पावन अवसर पर परस्परिक समरसता एवं सामाजिक सौहार्द्र की स्थापनार्थ एवं आम जनमानस के कल्याणार्थ 5:15 लाख (सवा पांच लाख) हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन श्री लाइना बाबा सरकार धाम में प्रातः 8:30 बजे से होना सुनिश्चित हुआ है। सभी बंन्धुवों एवं भगनियों से अनुरोध है कि सपरिवार समय से पधार कर प्रति व्यक्ति 108 हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपने मनवांछित मनोकामनाओं की पूर्ति का स्वर्णिम अवसर प्राप्त करें । स्थान के द्वारा हनुमान चालीसा पुस्तिका, गणना पत्रक, परिचय पत्र,पाठ करने की समुचित व्यवस्था,जल,शरबत, परसादी एवं महाप्रसाद आदि की भी व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। अपना एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम व मोबाइल नंबर पता सहित लिखकर 9454 96 23 58 नंबर पर प्रेषित करें,ताकि आपका पाठ हेतु पंजीयन कर लिया जाए। जय जय श्री राम!
जय जय श्री हनुमान जी महाराज की!!
“जो सत बार पाठ कर कोई । छूटहि बंदि महा सुख होई।।”
रिपोर्टर ठाकुर पंकज सिंह राणा जनपद चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.