उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।पीरोड स्थित रामबाग पार्क में धर्म प्रसार जनकल्याण समिति की ओर से संचालित निश्शुल्क पाठशाला में सोमवार को वंचित बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। पाठशाला की बच्चियों ने अतिथियों और समाजसेवियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों को मिठाई और अध्ययन सामग्री भी वितरित की गई।समिति के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री ने कहा कि बच्चों से राखी बंधवाने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि समिति जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम में भारतीय रक्षक पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। एडवोकेट रुद्र सक्सेना ने कहा कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। डॉ. कुलदीप ने समाज की प्रत्येक बहन की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। समाजसेवी अमित शुक्ला ने कहा कि महिलाओं के मान-सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल किसी पर्व तक सीमित नहीं होनी चाहिए।मुख्य अध्यापिका नैंसी वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में दीपा मिश्रा ने शहरवासियों से निश्शुल्क पाठशाला की मुहिम से जुड़कर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सुजीत, कृष्णा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर