राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अंबेडकरनगर जिले के थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ागांव (इब्राहिमपुर, टांडा) निवासी अविरल वर्मा ने पीसीएस 2024 परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए नायब तहसीलदार के पद पर चयन हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
अविरल वर्मा, बृजेश कुमार वर्मा (सहायक अध्यापक, जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज, नाऊ सांडा) और माला वर्मा (शिक्षामित्र, प्राथमिक पाठशाला बड़ागांव) के पुत्र हैं। उनकी सफलता पर परिवारजनों, मित्रों और गांववासियों ने उन्हें बधाई दी।
बधाई देने वालों में शिव पुजारी, रवि प्रकाश, रितिक, हार्दिक सहित बीआरवी इंटर कॉलेज नसरुल्लाहपुर के प्रबंधक राम आशीष वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि अविरल वर्मा, राम आशीष वर्मा के साले के पुत्र हैं।
इसके अलावा श्रीश कुमार वर्मा, शिशिर वर्मा, अवनीश वर्मा, रजनीश वर्मा, अवधेश वर्मा, सुधाकर वर्मा, डॉ. वीरेन्द्र सिंह, आलोक, अमित वर्मा, यशवंत वर्मा सहित पूरे गांव के लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौरतलब है कि अविरल वर्मा इससे पूर्व दो बार डिप्टी कमांडेंट के साक्षात्कार में भी शामिल हो चुके हैं। वर्तमान में वे पीसीएस 2025 मेन्स परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और लखनऊ में अपने बड़े भाई रजनीश वर्मा (एडिशनल कमिश्नर) के साथ रहकर परीक्षा दे रहे हैं।
You must be logged in to post a comment.