जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर

अंबेडकर नगर। जिला विज्ञान क्लब अंबेडकर नगर के तत्वावधान में ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल, बिहरोजपुर में आयोजित जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का शुभारंभ उपनिदेशक कृषि अश्वनी, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक जितेंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ. जी.डी. वर्मा, डॉ. रामजीत तथा वर्तिका नागर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक निरंजन लाल ने जानकारी दी कि प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट नवाचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ एवं शौर्य एकांश के ‘लाई-फाई’ प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं सत्यम वर्मा के ‘वीमेन सेफ्टी डिवाइस’ को द्वितीय तथा चन्द्रेश वर्मा के ‘स्ट्रॉबेरी फार्मिंग’ प्रोजेक्ट को तृतीय स्थान मिला। इसके अतिरिक्त फूलबदन यादव, रिया यादव, सईद मुस्तफा, श्रेयांश एवं अजका मरियम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरेन्द्र प्रताप यादव, डॉ. जे.के. वर्मा ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन यूथ आइकॉन प्रवीण कुमार गुप्ता ने प्रभावशाली ढंग से किया।

इस अवसर पर डॉ. तारा वर्मा, रामतीर्थ विश्वकर्मा, अखिलेश कुमार सिंह, कविता वर्मा, पवन कुमार चौरसिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।