गौरव मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ग्रेजुएशन डे

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर 30 मार्च।नन्हें कदमों से बड़े सपनों की ओर बढ़ते विद्यार्थियों का उत्सव गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन डे के अवसर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी थीम से तैयार किया गया था, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशिका आरती कटियार और एकेडेमिक कोऑर्डिनेटर अनिकेत तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की आध्यात्मिक शुरुआत की।विद्यार्थियों ने नृत्य,गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास ने पूरे कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया।मुख्य आकर्षण बच्चों को पुरस्कार,प्रमाण-पत्र और उपाधियाँ प्रदान करना रहा। छोटे बच्चों को ग्रेजुएशन गाउन और कैप में देखकर अभिभावक भावुक हो उठे। एकेडेमिक कोऑर्डिनेटर ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और मेहनत की सराहना की।कार्यक्रम का समापन सभी ने मिलकर इस खास दिन की फोटोग्राफी और मधुर यादों के साथ किया। रंगीन प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल ने इस दिन को छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए अविस्मरणीय बना दिया।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर