2027 चुनाव को लेकर भारतीय रक्षक पार्टी का मंथन, संगठन विस्तार पर फोकस

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय रक्षक पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी की एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जनसंपर्क को लेकर व्यापक चर्चा हुई।बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भारतीय रक्षक पार्टी खुद को आम जनता की आवाज के रूप में स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को गति देने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा हर वर्ग तक पहुंच बनाने पर जोर दिया गया। खासतौर पर बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की तैनाती को चुनावी सफलता की कुंजी बताया गया।पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और जनसंपर्क अभियानों को और प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर सहमति बनी।

बैठक में आर्थिक पारदर्शिता और स्वैच्छिक सहयोग को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर बल दिया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया।आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर मजबूत और जनसमर्थित उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठन की ताकत ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी के बल पर चुनावी मैदान में प्रभावी प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक में धीरज मिश्रा, दीपा मिश्रा, आरती बाजपेई, राधा त्रिवेदी, पंडित गौरव शास्त्री, उपेंद्र यादव, रुद्र सक्सेना और अमित शुक्ला सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर