नई सोच, नई तकनीक: नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया हुनर सत्यम व चंद्रेश वर्मा के मॉडल रहे उत्कृष्ट
राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अम्बेडकर नगर जिला विज्ञान क्लब अम्बेडकर नगर के तत्वावधान में ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल, बिहरोजपुर में आयोजित जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का शुभारम्भ उपनिदेशक कृषि अश्वनी, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) जितेंद्र कुमार पाण्डेय, कृषि विज्ञान केंद्र पांती के अध्यक्ष एवं वैज्ञानिक डॉ. रामजीत, डॉ. जी.डी. वर्मा तथा वर्तिका नागर द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार पाण्डेय ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी जनपद के जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों के लिए एक उत्कृष्ट मंच है, जो उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करता है।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक निरंजन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी में 70 से अधिक मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेष्ठ, शौर्य एवं एकांश के ‘लाई-फाई एवं वीएलआई’ मॉडल को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान सत्यम वर्मा के ‘वीमेन सेफ्टी डिवाइस’ तथा तृतीय स्थान चंद्रेश वर्मा के ‘स्ट्रॉबेरी फार्मिंग’ मॉडल को मिला।
सांत्वना पुरस्कार के लिए फूलबदन यादव का ‘जैविक खेती मॉडल’, रिया यादव का ‘क्लोथ ड्रायर’, सईद मुस्तफा का ‘ऑटोमेटिक फायर सिस्टम’, श्रेयांश का ‘एग्रीकल्चर रोबोट’ तथा अजका मरियम का ‘ओवरलोड व्हीकल डिटेक्शन’ मॉडल चयनित किया गया।
प्रदर्शनी में प्रतिभागियों का मूल्यांकन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अकबरपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र प्रताप मिश्र, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप एवं डॉ. लोकेश कुमार यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरेन्द्र प्रताप यादव, डॉ. जे.के. वर्मा एवं डॉ. तारा वर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन यूथ आइकॉन प्रवीण कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य रामतीर्थ विश्वकर्मा, शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह, कविता वर्मा, पवन कुमार चौरसिया, श्रेया शर्मा, अवंतिका मिश्रा, प्रेम, मनोज, अंजलि धुरिया, जगदीश प्रसाद यादव, सुशीलकांत दूबे, श्याम मोहन पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment.