अटल भवन में भाजपा की अहम बैठक, स्थापना दिवस को भव्य बनाने पर जोर
राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अंबेडकर नगर। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आगामी 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं एमएलसी पदम् सेन चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।
मुख्य अतिथि पदम् सेन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। तब से लेकर अब तक पार्टी ने कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता जिला कार्यालय सहित अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएंगे।
जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि संगठन के विस्तार और चुनावी सफलताओं में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने भाजपा की विचारधारा को सेवा भाव, अंत्योदय, विकासोन्मुख राजनीति और ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विकास और विश्वास का पर्याय बन चुकी है तथा इसकी कार्यशैली सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण का एक सशक्त विचार है।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राणा रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री संजय सिंह, विनय पांडेय, पंकज वर्मा, राम किशोर राजभर, विनोद कुमार, विजय विश्वकर्मा, शाश्वत मिश्र, अखंड प्रताप वर्मा, रानेश पांडेय, अमरजीत वर्मा, आनंद श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, राम आशीष, वीरेंद्र सिंह, लाल बहादुर पाल, नीरज सोनी, प्रवीण गौड़, पंकज प्रजापति, सर्वेश प्रताप सिंह, गौरव श्रीवास्तव, तेजस्वी जायसवाल, अरविंद सिंह ‘डिंपू’ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment.