उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। डिफेंड ताइक्वांडो अकादमी के नौ खिलाड़ियों का चयन ब्लैक बेल्ट परीक्षा के लिए हुआ है। यह परीक्षा 31 मार्च 2026 को राजाजीपुरम मिनी इंडोर स्टेडियम में कुक्किवोन (दक्षिण कोरिया) के तत्वावधान में और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की जाएगी।चयनित खिलाड़ियों में आद्रिका त्यागी, अनन्या कटियार, अक्षांश भारती, सागर कुमार, सिमरन, सारांश अवस्थी, शौर्य पटेल, आर्यन शुक्ला और प्रखर गौर शामिल हैं। खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि के लिए कड़ी मेहनत की है।सभी प्रशिक्षुओं ने एशियन गेम्स पदक विजेता राम गोपाल बाजपेयी के मार्गदर्शन में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। इससे उनकी तकनीक और प्रदर्शन में सुधार हुआ है।मुख्य कोच अतुल दुबे ने बताया कि खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अकादमी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.