*समय से किताबों को पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले*
राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर। ग्राम सभा महुवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज विद्यार्थियों के लिए पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश (महुवारी) ने विद्यालय पहुंचकर सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया।कार्यक्रम के दौरान प्रधान रमेश ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए।ग्रामवासियों के अनुसार ग्राम प्रधान रमेश कुमार एक सक्रिय एवं कर्मठ जनप्रतिनिधि हैं, जो ग्राम सभा के समग्र विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनके नेतृत्व में गांव में विभिन्न विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है। विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल के लिए ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर पुस्तकों के वितरण से बच्चों की पढ़ाई में काफी सहूलियत होगी। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।
You must be logged in to post a comment.