*प्रशिक्षण से तराशे जा रहे कार्यकर्ता*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं में देशभक्ति, संगठनात्मक मजबूती एवं समाज हित की भावना विकसित करने के उद्देश्य से समय-समय पर प्रशिक्षण अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत बेवाना मंडल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी, जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, ज्ञान सागर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा तथा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह डिंपू की उपस्थिति में सी.बी. सिंह लॉ कॉलेज परिसर में फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सामूहिक निर्णय और कार्य प्रणाली पर आधारित संगठन है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में निखार लाने और उन्हें संगठन की कार्यशैली का ज्ञान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि निरंतर संवाद और संपर्क से संगठन को गति मिलती है तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय टोली और कार्य योजना का निर्माण आवश्यक है।
जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छ राजनीति और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचाने जाते हैं। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बौद्धिक, संगठनात्मक और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि सीमित कार्यकर्ताओं से शुरू हुई भाजपा आज समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
कार्यक्रम के समापन सत्र में जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के इतिहास और विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण वर्ग में जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मंत्री विनय पाण्डेय तथा जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र ने भी विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने जानकारी दी कि शनिवार को कटेहरी, टांडा, आलापुर और जलालपुर विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया है, जबकि कुछ मंडलों के कार्यक्रम अन्य तिथियों में आयोजित किए जाएंगे।
You must be logged in to post a comment.