₹32 करोड़ से बनने वाले अकबरपुर में नए बस अड्डे को कैबिनेट की मंजूरी, विवेक मौर्य ने जताया आभार
राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अम्बेडकर नगर। भाजपा नेता एवं नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने अकबरपुर में नए बस अड्डे के निर्माण को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार प्रकट किया है।
विवेक मौर्य ने कहा कि अकबरपुर के बहुप्रतीक्षित बस अड्डे के निर्माण को मंजूरी मिलना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि उनकी लगातार मांग को स्वीकार करते हुए कैबिनेट द्वारा बस अड्डे के निर्माण के लिए ₹32 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने परिवहन मंत्री के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से वे अकबरपुर बस अड्डे के स्थानांतरण और निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत थे, जो अब साकार हो रहा है।
विवेक मौर्य ने अकबरपुर की जनता को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए बस अड्डे के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
You must be logged in to post a comment.