शम्सी इलेवन ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। अज़्मी शज़र और रागिब शकील के तत्वावधान में आयोजित शम्सी वेटरन्स क्रिकेट लीग के तीसरे मैच में शम्सी इलेवन ने अल शम्स क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया। मुकाबला पार्थ रिपब्लिक ग्राउंड में नाइट मैच के रूप में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अल शम्स क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बनाए। टीम की ओर से फ़ाहद मजीद ने 33 गेंदों में 60 रन की शानदार पारी खेली।जवाब में शम्सी इलेवन ने 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 167 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत मजबूत रही। बुशरान ने 34 और इब्राहिम रफत ने 32 रन बनाए, जबकि यासिर अल्मास ने 28 रन की उपयोगी पारी खेली।ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुब्हान इलाही को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने नाबाद 13 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर