अंबेडकर जयंती पर गांव ने लिया बदलाव का संकल्प, शिक्षा को बनाया सामाजिक क्रांति का आधार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) उन्नाव।शिक्षा और समानता के संदेश के साथ जनपद के गेरेरे पूर्वा ग्राम (सनी) में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार ने कहा कि यह आयोजन वर्षों से गांव में जागरूकता फैलाने का माध्यम बना हुआ है। उनका उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को व्यवहार में उतारना है, ताकि समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को खत्म किया जा सके।मुख्य अतिथि भारतीय रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित गौरव शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह सबसे मजबूत हथियार है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और शिक्षा के माध्यम से खुद को सशक्त बनाएं।इस मौके पर भारतीय रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना, राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री उपेंद्र यादव समेत किसान यूनियन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर