राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिले के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में धूमधाम से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विशेषकर दलित बस्तियों में सर्वदलीय सहभागिता के साथ श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. गयादीन सिंह भारती ने बताया कि बाबा साहब के “शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर टांडा स्थित ताज टॉकीज तिराहा, नेहरू नगर एवं ग्राम प्यारेपुर खास में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जहां उनके आदर्शों और योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई।
इसके पश्चात अकबरपुर नगर क्षेत्र के कटूई तिहाईया में भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन का समापन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा (उर्फ साधू वर्मा), रमेश कुमार गुप्ता (नगर अध्यक्ष भाजपा टांडा), विधायक प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी—जिला अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक टांडा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद टांडा, नायब तहसीलदार टांडा एवं बसखारी—सहित विभिन्न दलों के नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा, बसपा, आजाद समाज पार्टी एवं शोषित समाज परिषद के अध्यक्ष राम आश्रय अकेला के नेतृत्व में भी भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिश्रीलाल आर्य, मेवालाल गौतम, डॉ. गौरी शंकर भारती, लाल बहादुर, अकील मंसूरी, संदीप प्रधान, मधुराम, इंद्रजीत, अरुण कुमार सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शाम 5 बजे नगर टांडा में सैकड़ों झांकियों के साथ भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे जिले का प्रशासन मुस्तैद रहा और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में डॉ. गयादीन सिंह भारती (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी) ने कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के विचारों को अपनाकर समाज को आगे बढ़ाने की अपील की।