उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। नेहरू नगर में शनिवार को आयोजित जनसभा में महिला सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के मुद्दे प्रमुखता से उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर इन विषयों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की जरूरत पर जोर दिया।सभा में वक्ताओं ने कहा कि योजनाएं बनना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका सही तरीके से क्रियान्वयन होना अधिक जरूरी है। महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए समाज और संगठनों को मिलकर ठोस प्रयास करने होंगे।जिला अध्यक्ष राधा त्रिवेदी ने कहा कि महिलाओं के सशक्त हुए बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं से जागरूक होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।
इस दौरान प्रियंका सोनी,कमलेश सोनी और श्रुति निगम सहित अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार रखे और महिला सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
सभा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें हर स्तर पर सशक्त करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.