राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अम्बेडकर नगर। प्रतिभाशाली छात्र कुशाग्र त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्तर के विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद अम्बेडकर नगर तथा पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह राष्ट्रीय शिविर आईआईटी गांधीनगर, गुजरात में आयोजित किया गया था।कुशाग्र ने VVM परीक्षा के जोनल स्तर पर पाँच राज्यों की प्रतिस्पर्धा में शानदार सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने बताया कि कुशाग्र प्रारम्भ से ही मेधावी, अनुशासित तथा विज्ञान विषय में विशेष रुचि रखने वाले छात्र रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और समर्पण ने उन्हें यह सफलता दिलाई है।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। तक्षशिला एकेडमी निरंतर शिक्षा, विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य समन्वयक नीरज यादव एवं प्रदीप नारायण मिश्रा ने कुशाग्र त्रिपाठी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और कुशाग्र की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।कुशाग्र की इस सफलता पर अभिभावकों, शिक्षकों तथा जनपदवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अब पूरे अम्बेडकर नगर और उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर उनसे और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है।