जरूरतमंदों के लिए व्हीलचेयर वितरण और मेडिकल कैंप लगाएगी पार्टी : राष्ट्रीय अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। जवाहर नगर स्थित भारतीय रक्षक पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में राजनीति से ज्यादा सामाजिक सरोकारों की चर्चा रही। संगठन ने जरूरतमंदों के लिए निशुल्क व्हीलचेयर वितरण, मेडिकल कैंप और ट्रांसजेंडर समाज को समान अधिकार दिलाने के अभियान की शुरुआत का ऐलान किया।बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित गौरव शास्त्री ने ट्रांसजेंडर समाज के अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें समाज में बराबरी और सम्मान दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला और राष्ट्रीय महामंत्री धीरज मिश्रा ने नए सदस्यों को मनोनयन पत्र सौंपकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।बैठक में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी देखने को मिली।धर्म प्रसार जन कल्याण समिति और वुमन एंपावरमेंट वेलफेयर सोसायटी ने संगठन के साथ मिलकर जनसेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण,स्वास्थ्य और सामाजिक समानता के मुद्दों पर संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन सेवा और सामाजिक जागरूकता को लेकर लगातार अभियान चलाएगा,ताकि जरूरतमंद लोगों तक सीधे मदद पहुंच सके।दीपा मिश्रा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने अपने विचार ने लोगों को जागरूक किया काम को लेकर । पुष्पेंद्र सिंह कानपुर मण्डल अध्यक्ष,अनुज पाण्डेय कानपुर नगर जिला अध्यक्ष,राधा त्रिवेदी कानपुर नगर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, भारती सिंह सीसामऊ वार्ड अध्यक्ष नियुक्ति किए गए है।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply