उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा : श्रीमद्भागवत आचार्य रमाकांत गोस्वामी के द्वारा अग्र वाटिका, मसानी लिंक रोड पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भगवान परशुराम शोभा यात्रा रजि के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा एडवोकेट ने व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य रमाकांत गोस्वामी को समिति की ओर से सम्मानित किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि हमारी समिति हमेशा ऐसे लोगों को सम्मानित करती रही है, जो समाज और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सनातन धर्म के लिए सराहनीय कार्य करने वाले भागवत आचार्य रमाकांत गोस्वामी को सम्मानित किया गया। व्यास पीठ से भागवत आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने समाज के लिए सराहनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओ बंसीलाल शर्मा, राजा दीक्षित, विनोद दीक्षित,के.के. शर्मां, स्वास्तिक शर्मा, ललित स्वामी, अजय शर्मा , आशीष शर्मा, हरीश शर्मा, पं कुंजी शर्मा, विनोद लाले, सुभाष तिवारी, सुनील शर्मा को फूल माला व दुपट्टा पहन कर सम्किमानित किया । फोटो परिचय : सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए भागवत आचार्य रमाकांत गोस्वामी ।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा