उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। जनगणना अभियान को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए प्रशासनिक टीमें लगातार फील्ड में जुटी हैं। इसी क्रम में सर्किल 078 के वार्ड 45 विश्व बैंक बर्रा क्षेत्र में सुपरवाइजर अमित कुमार दीक्षित ने साथी प्रगणकों के साथ जनगणना कार्य का निरीक्षण किया और सर्वे की प्रगति का जायजा लिया।एचएलबी 0351 से 0356 क्षेत्र में टीम घर-घर पहुंचकर परिवारों से जरूरी जानकारियां एकत्र कर रही है। प्रगणकों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आंकड़ों का संकलन किया और नागरिकों से सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।सुपरवाइजर अमित कुमार दीक्षित ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं,बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी सुविधाओं की आधारशिला है। इसी वजह से अभियान को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जा रहा है।फील्ड में कार्यरत टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सर्वे कार्य को गति दी। प्रशासन की निगरानी में चल रहे अभियान में कर्मचारियों की सक्रियता और समर्पण साफ दिखाई दिया। जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.