राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अम्बेडकरनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शैलेश कुमार पटेल का स्थानांतरण कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें डायट गाजीपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं, पूनम मिश्रा, जो वर्तमान में प्रयागराज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं, को अम्बेडकरनगर का नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
You must be logged in to post a comment.