उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। भीषण गर्मी और तपते मौसम के बीच पुरुषोत्तम माह में आनंद बाग चौराहे पर लगाया गया शरबत वितरण शिविर राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए राहत का केंद्र बना रहा। सुबह से शाम तक चले इस सेवा अभियान में सैकड़ों लोगों को शीतल शरबत वितरित किया गया।घाटमपुर मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, समाजसेवी विकास ओमर और धीरज जी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ जनसेवा का संदेश देना रहा। दोपहर की तेज धूप में राहगीरों, श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई।मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा कि पुरुषोत्तम माह केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ आगे भी जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर संजय खंडेलवाल,मोहित गुप्ता, कमल गुप्ता और शिवम सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल को सामाजिक सरोकार से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.