उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा जनपद में बनाया रिकॉर्ड अब तक 8106 रक्त यूनिट का हुआ रक्त संग्रह संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित
मथुरा। स्वर्गीय श्रीमती लीलावती शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि एवं विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश तथा वैष्णो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक, एनएच-19, मथुरा पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने किया। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा अब तक रक्तवीरों के सहयोग से 8,017 यूनिट रक्त उपलब्ध कराकर जरूरतमंदों की सहायता की जा चुकी है। वहीं आज आयोजित शिविर में 89 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
समिति के मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि आज के रक्तदान शिविर के बाद समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए रक्त की कुल संख्या 8,106 यूनिट हो गई है। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर ‘रक्त शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
लाइफ केयर ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने कहा कि एक रक्तदाता का रक्तदान तीन लोगों का जीवन बचाने में सहायक होता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
प्रदेश महासचिव चंद्रमोहन दीक्षित ने कहा कि समिति निरंतर सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रहती है तथा रक्तदान के क्षेत्र में जनपद मथुरा में उसका उल्लेखनीय योगदान रहा है।
इस अवसर पर चिराग गुप्ता एवं पूजा गुप्ता (पति-पत्नी) ने संयुक्त रूप से रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।
रक्तदान करने वालों में रजत शर्मा, बृज बिहारी शर्मा, कृष्ण कुमार, चंद्रशेखर, ललित अग्रवाल, गजेंद्र सिंह, लवेश शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष कुमार, डॉ. सचिन सिसोदिया, माधव गोस्वामी, प्रखर शर्मा, प्रभाकर ,भोला शर्मा, रवि राजपूत, कैलाश कुमार गौड़, हर्षित, कृष्णा, महेश चंद्र, मुकेश कुमार, हीरो सिंह, गजराज सिंह, दिशांत सिंह, भव्य वशिष्ठ, रिंकू, अतुल, नरेश चंद्र सागर, जितेंद्र चौधरी, विनीत कुमार, नवीन गौरव अग्रवाल, श्याम सुंदर, बृजेश शर्मा, जेपी शर्मा, सौरभ अग्रवाल, शिवम बंसल, मोनू सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया। 1-फोटो परिचय : रक्तदान शिविर में चिराग गुप्ता पूजा गुप्ता पति पत्नी अपना रक्तदान करते हुए 2- फोटो परिचय: संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, निर्देशक बृजेश शर्मा रक्त शिरोमणि सम्मान से सम्मान करते हुए रक्तदाताओं को ।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा