उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) आगरा जनपद में वांछित और वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्राक्षी टावर चौकी प्रभारी आलोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दहतौरा निवासी राजकुमार सिंह पुत्र खड़क सिंह लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट में वांछित चल रहा था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था,लेकिन पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते उसे धर दबोचा गया।पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी और आरोपी को उसके संभावित ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को चौकी लाया गया,जहां उससे आवश्यक पूछताछ की गई। इसके बाद विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।चौकी प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में वांछित और वारंटी अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून से बचकर भागने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.