उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश द्वारा आज इस्लामिया इंटर कॉलेज, मथुरा में “महा वृक्षारोपण अभियान–2026” के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मथुरा के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल ने प्रथम पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया तथा छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।
इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साजिद इकबाल ने कहा कि विद्यालय में वृक्षारोपण का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना है।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि आज जिन पौधों का रोपण छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया है, उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी गई है, ताकि वे प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सकें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य साजिद इकबाल को महा वृक्षारोपण अभियान में सहयोग देने के लिए स्मृति-चिह्न एवं देशभक्ति से प्रेरित दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में श्याम शर्मा, अर्जुन पंडित, बृजभान गोस्वामी, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद इमरान, डॉ. राजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय प्रसाद, रोहित वर्मा, अजय कुमार, हर्ष सैनी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
फोटो परिचय: इस्लामिया इंटर कॉलेज, मथुरा में वृक्षारोपण करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रधानाचार्य साजिद इकबाल, समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित एवं अन्य अतिथि ।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा