कैंसर से पिता को खो चुकी नंदिनी की पढ़ाई का आजीवन जिम्मा उठाकर युवा भाजपा नेता विवेक मौर्य ने पेश की मिसाल

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

 

अंबेडकरनगर: भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने फिर एक बार मानवीय धर्म का परिचय दिया है। अकबरपुर विधानसभा के सिझौली निवासी राकेश कुमार प्रजापति का हाल ही में कैंसर जैसी दुखद बीमारी से निधन हो गया। परिवार की पूरी जिम्मेदारी राकेश प्रजापति पर ही थी जिनके जाने से परिवार पर आर्थिक बोझ आ पड़ा। राकेश प्रजापति अपने पीछे पत्नी कुसुम, बेटी नंदिनी व एक छोटा बेटा छोड़ कर गए। ऐसी स्थिति में बेटी नंदिनी प्रजापति जोकि अकबरपुर के प्रतिष्ठित सैनिक इंटर कॉलेज में 11 वीं की छात्रा है उसके ऊपर आगे पढ़ाई जारी रखने का संकट आ गया। भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने सिझौली जाकर देर रात राकेश प्रजापति जी के परिजनों से भेंट की। बिटिया नंदिनी प्रजापति के अंदर पढ़ाई की ललक देखकर विवेक मौर्य ने भाई होने के धर्म का पालन करते हुए आजीवन नंदिनी के पढ़ाई का खर्चा उठाने का जिम्मा लिया और उसके अगले ही दिन बिटिया का सैनिक स्कूल में ही एडमिशन और साल भर की फीस जमा करवा दी। विवेक मौर्य ने बिटिया को भरोसा दिया कि धनाभाव के चलते कभी उसकी पढ़ाई में कोई अड़चन नहीं आएगी और वो जब तक पढ़ना चाहे एक भाई के रूप में वो सदा उसके साथ खड़े मिलेंगे। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा अकबरपुर में समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं उसी क्रम में पूर्व में विवेक मौर्य जी द्वारा ज़िला मुख्यालय अकबरपुर में ग़रीब बहनों के लिए वृहद् सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन कराया गया जिसमें 21 बहनों की पूरे विधि विधान से शादी करा कर उन्हें दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले सामान व ज़ेवर उपहार स्वरूप भेंट किए गये। इसके अतिरिक्त नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा अपने स्वयं के प्रयासों से 90 से ज़्यादा बहन बेटियों की शादी में गृहउपयोगी वस्तुएँ तथा अन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध करा कर अपने भाई धर्म का निर्वहन किया। नारायण फ़ाउंडेशन उत्तर प्रदेश में जनसेवा के क्षेत्र में अग्रणी ग़ैर सरकारी संस्थान है जो मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण व सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। अम्बेडकर में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन पर नारायण फाउंडेशन द्वारा बाहरी जिलों से आए परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क रुकने, खाने तथा परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने की व्यवस्था की प्रदेश भर में चर्चा होती है। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जैसे पिछड़े ज़िले में नारायण फ़ाउंडेशन के कार्यों को वहाँ की जनता का भरपूर आशीर्वाद व सराहना मिल रही है। नारायण फ़ाउंडेशन का प्लास्टिक मुक्त अभियान अंबेडकरनगर बहुत ही चर्चित अभियान है जिसके अन्तर्गत पूरे अम्बेडकरनगर ज़िले में 25000 जूट बैग बाँटे जा रहे हैं। विगत दिनों भीषण गर्मी के समय विभिन्न स्थानों पर सड़कों के किनारे फल-सब्ज़ी विक्रेताओं, मोची, व अन्य ज़रूरतमंदों को धूप से बचाव के लिए बड़े साइज़ के 1100 छातों का वितरण किया गया था। प्राथमिक स्तर पर किसी भी छात्र को पठन सामग्री की कमी ना हो, उसकी शिक्षा में बाधा ना हो, अति ग़रीब बेटियों की शादियों में कोई अड़चन ना आए, क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े नारायण फ़ाउंडेशन इसके लिए कृतसंकल्पित है

Leave a Reply