राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अंबेडकर नगर। देव इंद्रावती महाविद्यालय, कटेहरी, अंबेडकर नगर की एम.ए. (ड्राइंग एण्ड पेंटिंग) की छात्रा पूजा मद्धेशिया, पुत्री संजय कुमार, का चयन प्रतिष्ठित कुलाधिपति स्वर्ण पदक के लिए हुआ है। यह सम्मान उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राणा रणधीर सिंह, निदेशिका डॉ. रंजना सिंह, सचिव राजेश कुमार सिंह तथा प्राचार्य डॉ. ए. बी. सिंह ने छात्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि पूजा मद्धेशिया अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण के बल पर भविष्य में भी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगी तथा महाविद्यालय के साथ-साथ जनपद का नाम निरंतर गौरवान्वित करती रहेंगी।
You must be logged in to post a comment.