उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर एक शिक्षक की पहचान केवल उसके पद से नहीं, बल्कि उसके कार्यों से बनती है। इसी कर्मनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली के दम पर देश राज दिवाकर को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पदोन्नत करते हुए झींझक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, टिकनगांव का प्रधानाचार्य नियुक्त किया है। शिक्षा जगत में इसे उनकी वर्षों की मेहनत और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।
राजकीय हाई स्कूल, जोत (रसूलाबाद) में अपने कार्यकाल के दौरान देश राज दिवाकर ने विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण स्थापित किया। विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षकों के साथ प्रभावी समन्वय और समयबद्ध विभागीय कार्यों के चलते उन्होंने विद्यालय की अलग पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
पदोन्नति की सूचना मिलते ही शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और क्षेत्रीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। लोगों का कहना है कि देश राज दिवाकर ने विद्यालय को परिवार की तरह संचालित किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को हमेशा प्राथमिकता दी।
रसूलाबाद तहसील के प्रधानाचार्यों ने भी उनकी प्रशासनिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज टिकनगांव शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा। उनकी पदोन्नति को पूरे शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि माना जा रहा है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.