शशि किन्नर से मिले बीआरपी नेता, ट्रांसजेंडर समाज के हक की उठाई आवाज

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्म भूमि) कानपुर। समाज के हर वर्ग को बराबरी का अधिकार और सम्मान दिलाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए भारतीय रक्षक पार्टी (बीआरपी) ने ट्रांसजेंडर समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में बीआरपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना और राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला ने कानपुर में ट्रांसजेंडर घराना प्रमुख शशि किन्नर से मुलाकात कर समुदाय की समस्याओं और अपेक्षाओं पर सीधी बातचीत की।बैठक में किन्नर समाज की परंपराओं, सामाजिक चुनौतियों और रोजमर्रा की परेशानियों पर चर्चा हुई। रुद्र सक्सेना ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन का अधिकार मिलना चाहिए। वहीं अमित शुक्ला ने सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया।बीआरपी जिलाध्यक्ष एमएक्स. अनुज पांडे ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी इनके अधिकारों की आवाज को हर मंच पर उठाएगी।मुलाकात के दौरान विशाल यादव समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस पहल को ट्रांसजेंडर समाज के साथ संवाद बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply