उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। पिता की स्मृति को सेवा से जोड़ते हुए नृपेन्द्र कुमार मिश्रा (मास्टर साहब) और प्रशांत कुमार मिश्रा ने नौबस्ता मेट्रो स्टेशन के पास विशाल भंडारे का आयोजन किया। सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक स्वर्गीय उमाशंकर मिश्रा की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारे में राहगीरों समेत आसपास के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।नृपेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय पिता जी उमाशंकर मिश्रा का जीवन समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित रहा। उनकी पुण्यतिथि पर भंडारा आयोजित करने का उद्देश्य उनकी सेवा भावना को आगे बढ़ाना है। लोगों को भोजन कराना और जरूरतमंदों की सहायता करना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक माध्यम है।भंडारे में दोपहर तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। आयोजकों और सहयोगियों ने श्रद्धापूर्वक लोगों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान डॉक्टर वीके दीक्षित (वैष्णवी हॉस्पिटल), डॉक्टर अजय दुबे, अनुराग तिवारी, गौरव मिश्रा, देवेंद्र सचान, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर देहात के कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अतुल शुक्ला, आशुतोष त्रिपाठी, स्वप्निल वर्मा, अभय गुप्ता, परमवीर चक्रवर्ती, अमृत यादव, पूर्व महाराजपुर विधानसभा प्रत्याशी मनोज शुक्ला समेत शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वर्गीय उमाशंकर मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर