उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर ग्राहक सेवाओं के लिए दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प को चोलामंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा सम्मानित किया गया। कंपनी की ओर से एरिया मैनेजर युसूफ मिर्जा बेग एवं सेल्स मैनेजर सौरभ बंसल ने संयुक्त रूप से दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प के निदेशक विनोद दीक्षित एवं निदेशक नरेंद्र दीक्षित को शील्ड एवं ट्रॉली बैग प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर निदेशक विनोद दीक्षित ने कहा कि यह सम्मान ग्राहकों के विश्वास और दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प द्वारा लगातार प्रदान की जा रही बेहतर एवं भरोसेमंद सेवाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही संस्था की सबसे बड़ी पूंजी है और भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
निदेशक नरेंद्र दीक्षित ने कहा कि दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प पिछले 27 वर्षों से अपने ग्राहकों को बेहतर बीमा सेवाएं प्रदान कर रहा है। ग्राहकों के विश्वास और निरंतर बेहतर सेवाओं के कारण संस्था ने पिछले कई वर्षों से बीमा क्षेत्र में नंबर एक स्थान बनाए रखा है, जो पूरे जनपद में दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प की एक अलग पहचान बन चुका है।
उन्होंने चोलामंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों का सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इस प्रकार के सम्मान संस्था को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। फोटो परिचय एरिया विनोद दीक्षित नरेंद्र दीक्षित को सम्मानित करते हुए मैनेजर युसूफ मिर्जा वैग सेल्स मैनेजर सौरभ बंसल ।
रिपोर्टर विनोद दिक्षित मथुरा