स्वर्ण जीतकर लौटे मनीष-आनंद का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। काकादेव स्थित फिट एंड फैब जिम में बुधवार को राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष और आनंद के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। बरेली में हुई प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। मनीष ने जूनियर स्ट्रांग मैन उत्तर प्रदेश का खिताब भी अपने नाम किया।दोनों खिलाड़ियों का चयन आगामी नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। इस उपलब्धि पर जिम में खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।कानपुर पावरलिफ्टिंग उपाध्यक्ष

अनिल कुशवाहा ने कहा, “मनीष और आनंद ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर का नाम रोशन किया है। मनीष का जूनियर स्ट्रांग मैन उत्तर प्रदेश बनना बड़ी उपलब्धि है। दोनों खिलाड़ियों का नेशनल टीम में चयन उनके मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी दोनों शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे।इस अवसर पर जीशान अहमद, शाहबाज खान, मोहम्मद शब्बीर, आशीष, कदीर, नीतीश, शिखा और कशिश आदि मौजूद रहे।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply