जनता के बीच पहुंची बीआरपी, समस्याओं के समाधान का भरोसा

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 59 में रविवार को भारतीय रक्षक पार्टी (बीआरपी) के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। घर-घर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं जानीं। लोगों ने पेयजल, जलभराव, सफाई, नालियों, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं बताईं।स्थानीय लोगों ने कहा कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर जलभराव होने से आवागमन में परेशानी होती है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से भी समस्या गंभीर हो जाती है। वहीं कई स्थानों पर खराब स्ट्रीट लाइट और जर्जर सड़कों के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।जनसंपर्क अभियान में डॉ. कुलदीप मिश्रा, एडवोकेट रुद्र सक्सेना, अमित शुक्ला समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष मुद्दे उठाने और समाधान कराने का आश्वासन दिया।

रुद्र सक्सेना ने कहा कि वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही विशेष जनसमस्या निवारण कैंप आयोजित करने की बात कही। लोगों ने भी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग का भरोसा दिया।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply