उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। बेंच प्रेस के मंच पर गुरुवार को शहर के स्कूली खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का जोर दिखाया। नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैंपियनशिप शुरू हुई। कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 185 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुकाबलों में वजन उठाने के साथ खिलाड़ियों की तकनीक और आत्मविश्वास की भी परीक्षा हुई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के सीनियर कोऑर्डिनेटर मंजीत सिंह, सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन चंदोला, संघ के संरक्षक विवेक मिश्रा और सचिव सौरभ गौर ने किया। अनिल कुशवाहा, जीशान अहमद, तपस्या गौतम, हिमांशु निगम, हरिओम, सौरभ कुमार, योगेंद्र कुमार, विराट बाजपेयी, नारायण गौर, असीम राजपूत, प्राची सिंह, अश्विनी त्रिपाठी और कृष्णा मौजूद रहे।
सब-जूनियर बालक वर्ग में 53 किग्रा में दीपक कमल, 59 किग्रा में पवन सेठ, 66 किग्रा में काव्य केसरवानी, 74 किग्रा में रोहन कुशवाहा और 83 किग्रा में अमन चौरसिया ने पहला स्थान पाया।
बालिका वर्ग में 43 किग्रा में एकता सचान, 47 किग्रा में अनन्या कटियार, 52 किग्रा में अदिति वर्मा, 57 किग्रा में सिया यादव और 69 किग्रा में प्रत्यूषा सिंह विजेता बनीं। 76 किग्रा में पारुल यादव, 84 किग्रा में दिशा शर्मा और 84 से अधिक किग्रा में सुरा मेघा निलेश ने बाजी मारी।
सचिव सौरभ गौर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली स्तर पर बेंच प्रेस को बढ़ावा देना और उभरते खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का बेहतर मंच देना है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर