उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा के चेयरमैन निर्वाचित होने पर नितिन मित्तल का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित चेयरमैन नितिन मित्तल को दुपट्टा पहनकर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित । इस अवसर पर नितिन मित्तल ने सम्मान के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि युवा चेयरमैन नितिन मित्तल के नेतृत्व में बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा और जनपद मथुरा का नाम उत्तर प्रदेश में रोशन करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्थान निरंतर प्रगति करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर आशुतोष दुबे गगन अग्रवाल, लोकेंद्र चौधरी, शिवम दीक्षित, अनुराग सारस्वत, गौरव सक्सेना सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। फोटो परिचय: बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा के नवनिर्वाचित चेयरमैन नितिन मित्तल का स्वागत एवं सम्मान करते हुए समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, गगन अग्रवाल, लोकेंद्र चौधरी एवं अन्य गणमान्यजन ।
रिपोर्टर विनोद दिक्षित मथुरा