लखनउ (दैनिक कर्मभूमि):-लॉकडाउन के दौरान यह खबर आपको कहीं ना कहीं राहत दे सकती है।आपको बता दे कि लॉकडाउन के बाद उत्तरप्रदेश में लेखपाल के 5200 पदो पर भर्ती हो सकती है।
चलिए जानते है इस भर्ती के लिए आवश्यक शर्तें क्या है
परीक्षार्थी की आयु 18 से 40 तक होनी चाहिए जबकि आरक्षित वर्ग की नियमानुसार छूट दी जाएगी।
परीक्षा शुल्क सामान्य 185 ₹,एससी व एसटी के लिए 95₹ जबकि दिव्यांग के लिए 25₹ है।
शैक्षणिक योग्यता 12 उत्तीर्ण या समतुल्य हो,अभी CCC के बारे में कोई भी सूचना नहीं है ।
भर्ती प्रक्रिया :-
सफल उम्मदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
महत्वपूर्ण तिथि :-
अभी इस सम्बन्ध में कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं है कि आवेदन या परीक्षा कि तिथि क्या होगी।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
रिपोर्ट :- संतोष शुक्ला
You must be logged in to post a comment.