भरतकूप थाना की पुलिस ने दो चोरों को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूम) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के कुशल निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप संजय उपाध्याय के मार्गदर्शन में उ0नि0 दयालदास तथा उनकी टीम द्वारा दो चोरों को चोरी के टायरों के साथ गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 25.04.2020 को थाना भरतकूप में दिनेश कुमार सिंह द्वारा सूचना दी गयी कि उनके क्रेशर प्लांट से ट्रक के दो पहिये रिम सहित निकाल लिये गये हैं। इस सूचना पर थाना भरतकूप में मु0अ0सं0 34/20 धारा 379/411 भादवि0 पंजीकृत किया गया। उ0नि0 दयालदास तथा उनकी टीम द्वारा आज दिनाँक 30.04.2020 को पहरा मोड से अभियुक्त 1. राजकुमार कोल पुत्र रामकरन 2. विजय कोल पुत्र छोटेलाल निवासीगण अकबरपुर थाना भरतकूप को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे ट्रक के 02 पहियों (रिम सहित) बरामद किये गये।
*बरामदगीः-*
ट्रक के 02 पहियों (रिम सहित) चोरी के
*बरामदगी करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 दयालदास
2. आरक्षी संतोष कुमार
3. आरक्षी जमुना प्रसाद

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट