अराजक तत्व उड़ा रहे शोशल डिस्टेंस कि धज्जियाँ।

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
अराजक तत्व उड़ा रहे शोशल डिस्टेंस कि धज्जियाँ।

बना रहे गाँव में कोरोना बम, न मास्क न गमछा।

पत्रकार देते सूचना नहीं होती कार्यवाही

जौनपुर,खेतासराय थाना क्षेत्र के बरंगी गाँव में जहाँ लांकडाउन चल रहा है और पुरा देश कोरोना वाइरस से बचने के लिए मास्क लगा रहे हैं और शोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं वहीं खेतासराय के मानीकलां गाँव के कुछ अराजकतत्व क्षेत्र मे दिनों रात भ्रमण कर रहे हैं उनकाे देखकर ऐसा लगता है कि सब कुछ हवा हवाई है जिलाधिकारी महोदय जिले को सुरक्षित रखने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं वहीं ऐसी तस्वीरें कोरोना वाइरस को न्योता दे रहे और अफवाह भी फैला रहें हैं ।
जहाँ शादी विवाह में लोग सीमित और मास्क लगाकर शोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं वहीं कुछ इस प्रकार के आयोजन कर शोशल डिस्टेंस कि धज्जियाँ उड़ाई जा रहीं हैं अगर प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देगा तो लांकडाउन और शोशल डिस्टेंस किस लिए?
लोगों का कहना है कि जो लोग तस्वीर में दिख रहे हैं इसमें कुछ लोग मानीकलां के स्थाई निवासी है जो शोशल मिडिया(फेसबुक) पर कई ऐसे पोस्ट करते हैं जो समाज में खिन्नता प्रकट करता है अतः उन्हें विश्वास था कि प्रशासन इस प्रकरण को गम्भीररता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करेगी जिससे समाज में इस प्रकार का कोई अनुशासनहीनता न हो जिससे क्षेत्र सुरक्षित रहें परन्तु ऐसा नहीं हुआ एक दिन बीत जाने के पश्चात भी चितंक चिन्ता ही करते रहे ।
वही जौनपुर में 200 की स्पीड से एक दिन में 16 कोरोना पाजिटिव पाए गए जिसमें एक खेतासराय का भी व्यक्ति हैं ।
इसमें कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही दिख रही हैं कुछ लोगों का कहना है कि नियम कानून गरीब ही पालन करें और गरीब ही परेशान होते हैं।